खरसावां: आमदा ओपी क्षेत्र में ट्रेन से गंजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक गांजा बरामद
सरायकेला पुलिस ने आमदा ओपी क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि बजबजिया गांव से एक व्यक्ति ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू की