बरहेट: भोगनाडीह मैदान में खेल प्रतिभाओं का जूटान, 10 एकलव्य विद्यालयों के बीच मुकाबला शुरू।
भोगनाडीह मैदान में सोमवार से संथाल परगना क्लस्टर के 10 एकलव्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड खेल प्रभारी बीपी गुप्ता सेवा संस्था दुमका के निदेशक सुनीता मुखर्जी सचिव प्रदीप्त मुखर्जी तथा सिदो कान्हू वंशज के मंडल मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।