बिछिया: टाटरी में किसानों को औषधीय फसलों पर मिला लाइव डेमो व तकनीकी प्रशिक्षण
बिछिया विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटरी में 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे करीब उद्यानिकी विभाग के द्वारा किसानों के लिए औषधीय फसलों की खेती पर एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण एवं लाइव डेमो कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय फसलों की खेती अपनाकर अतिरिक्त आय के लिए प्रेरित करना रहा है l