महनार: बासुदेवपुर चंदेल गांव में घर से लाखों के आभूषण व नकदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
महनार थाना के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात में एक घर से लाखों लाख रुपये के आभूषण व नगदी की चोरी कर ली।घटना को लेकर बताया गया कि अज्ञात चोरों ने महनार थाना के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल वार्ड संख्या 7 में सीआईएसएफ जवान अमरेश कुमार के घर मे चोरी कर ली।