महनार: मध्य विद्यालय महनार बालक में संकुल स्तरीय मशाल खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया
महनार नगर के मध्य विद्यालय महनार बालक में संकुल स्तरीय मशाल खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन बालिका उच्च विद्यालय महनार के प्रभारी एचएम मुकेश कुमार सिंह एवं मध्य विद्यालय महनार बालक के एचएम कृष्ण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रही।