महनार: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को नमन करने के लिए महनार में निकाली गई तिरंगा यात्रा
पाकिस्तान के आतंकियों के विरुद्ध चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करने एवं सेना की करवाई का समर्थन करने के उद्देश्य से महनार में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता जय सिंह राठौड़ ने किया।