महनार: चमराहरा गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये का सामान चुराया, लोगों में आक्रोश
महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात में दो घरों में लाखो का सामान चोरी कर फरार हो गया।घटना को लेकर बताया गया कि विकास कुमार सिंह पिता राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह एवं सेवानिवृत शिक्षिका सुशीला देवी के घर से लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गया।बताया गया कि विकास कुमार सिंह के घर के सारे सदस्य रात में सोए हुए थे तभी चोरी हुई।