महनार: फतेहपुर कमाली वार्ड 20 में दो दिन से लापता राजमिस्त्री का शव कुएं से बरामद
महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर कमाली गांव में उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब वार्ड संख्या 20 स्थिति कुंआ में एक शव पाया गया।कुंआ में शव होने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।इसके बाद इसकी सूचना महनार थाना की पुलिस को दिया गया घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई।