मखदुमपुर: टेहटा थाना पुलिस ने पुलिस सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए
बुधवार की दोपहर 12 बजे टेहटा थाना की पुलिस द्वारा पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थाना परिसर की साफ सफाई के साथ सभी कर्मियों ने योग किया, साथ ही पुलिस ने टेहटा बाजार, कुर्था बाजार एवं सेरथुआ बाजार में जागरूकता अभियान चलाया, इस दौरान लोगो को नशा से दूर रहने की बात कही।