देहरादून: *नगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च*
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुएनगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बलों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, तिलक रोड, खुडबुडा मोहल्ला, गाँधी ग्राम, शिवाजी मार्ग, काँवली रोड और सहारनपुर चौक आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी और सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च किया गया।