सिंगरौली: मूडपेली लालमाटी गांव स्थित नदी में बहे किशोर के शव को वाराणसी से आई एनडीआरएफ टीम ने किया बरामद, पांचवें दिन मिली सफलता
चितरंगी थाना क्षेत्र के मुडपेली लाल माटी गांव स्थित सोन नदी में डूबे किशोर की तलाश चार दिनों से की जा रही थी।जहां बनारस एनडीआरएफ टीम आज कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को बरामद कर लिया है। विदित हो कि जैसे ही इस आशय की जानकारी प्राप्त हुई कि प्रधान विश्वकर्मा नहाते समय नदी के गहरे पानी में बह गया। कलेक्टर के द्वारा तत्काल होमगार्ड और गोताखोरों को बहे किशोर की तलाश के लिए टीम उतारी गई किंतु अथक प्रयासों के बावजूद भी किशोर की तलाश नहीं हो पाई। जहां आज कुछ घंटे में एनडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम ने किशोर के शव को बरामद कर लिया है।