ललितपुर: प्रेमांगन गार्डन में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, कुर्सियां चलीं, वीडियो वायरल
शहर की प्रेम आंगन गार्डन में गुरुवार रात्रि के समय एक विवाह कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाना बजाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।आरोप है की लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के मामा के साथ जमकर मारपीट की।वही दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर कुर्सियां चलाई गई।जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।