संभावित भारी बारिश को लेकर उपायुक्त ने तटीय क्षेत्रों का किया निरीक्षण
*कोयल एवं सोन नदी के जलस्तर और फसल क्षति का लिया जायजा, अधिकारियों को त्वरित आकलन एवं आवश्यक तैयारियों के निर्देश*
**************************************
गढ़वा। जिले में हो रहे भारी वर्षापात एवं आगामी दिनों में संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर नदी क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को जिले के विभिन्न तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मझिआंव प्रखंड अंतर्गत कोयल नदी एवं कांडी प्रखंड के सोन नदी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों का जायजा लिया तथा लगातार बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का स्थल पर सही एवं पारदर्शी तरीके से आकलन कर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभ
Garhwa, Garhwa | Sep 3, 2026