बोकारो में जगह-जगह सघन वाहन जांच, बढ़ी सुरक्षा
#BokaroNews #PoliceChecking #CrimeControl #JharkhandNews #BreakingNews
बोकारो में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने टाउनशिप सहित विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीमों को मुख्य सड़कों और चौराहों पर वाहनों की सघन जांच करते हुए देखा गया। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इस संबंध में डीएसपी सिटी राजीव रंजन ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है और सड़क पर नियमित वाहन जांच के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके।
बताया जा रहा है कि बोकारो में लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं से लोगो में दहशत बढ़ गई है। जैनामोड़ में मंगलवार की रात सर्राफा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर 1.25 लाख की लूट हुई, जबकि चास में महिला की चेन छीनी गई। दो दिन पहले सेक्टर 5 में स्कूल से घर लौट रही टीचर से चेन झपटने की अपराधियों ने कोशिश की पर नाकाम रहे। बोकारो एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Chas, Bokaro | Jul 1, 2026