हलसी: गेरुआ पुरसंडा गांव पुल के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार
हलसी थाना के पुलिस ने सूचना के आधार पर गेरुआ पुरसंडा गांव में पुल के समीप से एक अवैध बालू को ट्रैक्टर जब्त किया है.पुलिस ने मामले में जमुई जिला के सिकंदरा थाना अंतर्गत खैउसर गांव के रहने वाले भागीरथ यादव के पुत्र ट्रैक्टर चालक उमेश यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 12:15 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.