बदलापुर: तेज़ीबाजार में पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर हुआ हमला, 1 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल
बदलापुर तहसील क्षेत्र के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव में दीपावली की रात पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में रमेश यादव (42) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी