सूरजगढ़: कजरा थाना क्षेत्र के सहान मुसहरी गांव से उत्पाद पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस द्वारा मंगलवार अपराह्न 4:27 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार कजरा थाना क्षेत्र में सहानपुर मुसहरी गांव में छापेमारी कर 10 लीटर 750 मिली लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय गारहो चौधरी के पुत्र सुखलाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया.शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.