धरहरा: प्रखंड मुख्यालय के गेट पर जलजमाव, पहली बारिश में सड़क बनी नाला, अधिकारियों की आवाजाही के बावजूद जलनिकासी नहीं
धरहरा प्रखंड मुख्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पहली ही तेज आंधी और बारिश में सड़क जलमग्न हो गई। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही मुख्य मार्ग की यह स्थिति प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क पर जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।