चंदखुरी में अवैध शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान
दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब बेचने वाले असामाजिक तत्व लगातार लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल औपचारिक कार्रवाई कर आरोपियों को छोड़ दिया जाता है। इसी वजह से अब गांव वालों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।ग्रामीणों की मांग है कि चंदखुरी में चल रहे अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है, जिससे अपराधियों के हौसले ल