सिरसागंज: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग के दौरान तिलियानी अंडरपास के समीप से रायफल, तमंचा और कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस ने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को तिलियानी अंडरपास दरिगापुर आमौर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस को कंबल ओढ़े एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर देशी रायफल, एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।