बेहल स्कूल की छात्राओं ने जोन स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी, वॉलीबॉल और मार्च पास्ट में प्रथम स्थान हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बेहल स्कूल ने ऑल राउंडर का खिताब भी अपने नाम किया। विद्यालय लौटने पर विजेता छात्राओं का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य केवल कृष्ण ने डीपीई बलजीत सिंह ठाकुर और सभी खिलाड़ियों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। स्वारघाट NEWS | STAR TODAY | सुभाष चंदेल