लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में लापरवाही से हजारों मच्छरदानी खराब, मलेरिया विभाग पर होनी चाहिए कार्रवाई
लोहरदगा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। अस्पताल में इलाजरत मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई मेडिकेटेड मच्छरदानियों का अबतक वितरण ही नहीं हुआ, और सफाई के क्रम में जब इन्हें गोदाम व स्टोर रूम से बाहर निकाला गया तो कई मच्छरदानियां पहले से ही खराब हालत में पाई गईं।मंगलवार दोपहर 3 बजे देखा गया कि लोग मछली मारने के उपयोग में मच्छरदानी ले गए।