लोहरदगा: लोहरदगा में रीडिंग कैम्पेन-2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 33 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पुस्तकों से नाता जोड़ा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और शिक्षा की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से लोहरदगा ज़िले में 15 अगस्त से 3 सितम्बर तक “रीडिंग कैम्पेन-2025” का आयोजन किया गया। यह अभियान 9 सितंबर दिन मंगलवार दोपहर 2:30 बजे उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।