हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर जिला कलेक्टर ने की समीक्षा, समन्वित प्रयासों पर दिया जोर
कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि खेलों के मूलभूत ढांचे के विकास के लिए विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को प्रोत्साहित करे।