बीना: मस्जिद वार्ड में खेलते समय 12 वर्षीय बच्ची को पालतू कुत्ते ने काटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Dec 18, 2025 फरियादी सूरज सिंह निवासी मस्जिद वार्ड की 12 वर्षीय बच्ची जो बुधवार की रात में घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। तभी घर के बाजू में रहने वाले बसीर कुरैशी ने विदेशी नस्ल का पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के काटने से बच्ची घायल हो गई। परिजन तत्काल बच्ची को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज किया है।