बहराइच: बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप
बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज की मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि को मौत होने के बाद परिजनों ने जमकर मेडिकल कॉलेज परिसर में हंगामा किया। इस दौरान परिजनों की ओर से जानकारी देते हुए बुधवार को बताया गया है कि महिला को उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था लेकिन लापरवाही बरतने के कारण महिला मरीज की मौत हो गई है।