राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय
अंडर-14 गर्ल्स कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एजुकेशन ब्लॉक कुल्लू-II बनी चैंपियन
Kullu Times
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय की अंडर-14 बालिका कबड्डी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एजुकेशन ब्लॉक कुल्लू-II स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल, अनुशासन और अदम्य टीम भावना का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च विद्यालय कोटाआगे की सशक्त टीम को पराजित कर पीज की बेटियों ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों ने अपने कौशल, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता के बल पर दर्शकों एवं खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस शानदार सफलता पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अध्यापकों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि टीम आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेगी।
विद्यालय परिवार ने विजेता टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
Kullu, Kullu | Sep 4, 2026