बीरपुर: 8 माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी में लेखापाल का घेराव किया
वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ माह से लंबित प्रोत्साहन राशि की भुगतान की मांगों को लेकर गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे आशा कार्यकर्ताओं एवं फैसिलिटेटरों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पीएचसी स्थित लेखापाल कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।