हिण्डोली: कृषि महाविद्यालय हिंडोली में मसूर की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Hindoli, Bundi | Oct 28, 2026 कृषि महाविद्यालय हिंडोली में कृषि अनुसंधान केन्द्र उम्मेद गंज कोटा और रिलायंस फाउंडेशन की संस्था सर्व मंगल ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से मसूर की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें किसानों को कोटा मसूर 3 किस्म, कीट प्रबंधन, पैकेज प्रैक्टिसेज, सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण पर व्यापक जानकारी दी गई। 50 किसानों को बीज और उर्वरक सामग्री निशुल्क वितरित की गई।