कोल: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में गुरुवार को ईडी द्वारा की गई पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज अलीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर हाथों में तरह-तरह के पोस्टर बैनर लेकर अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग की है।