मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत पर पत्रकारों का आक्रोश, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | May 11, 2026 मण्डला जिले में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शाम 5:00 पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि देश-विदेश में कान्हा टाइगर रिजर्व प्रसिद्ध है।