नसीराबाद: नसीराबाद शमशान के पास ताशपत्ती से जुआ खेलते दो जुआरी गिरफ्तार, नगदी और ताश की गड्डी बरामद
बुधवार को शाम 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर जिले के नसीराबाद शहर में सिटी थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्मशान घाट क्षेत्र में कुछ लोग ताशपत्ती से जुआ खेल रहे थे, पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।