फतेेहपुर: बस स्टॉप के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक के सिर में गंभीर चोट आई; चालक फरार
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में बस स्टॉप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.