खलीलाबाद: कृषक दुर्घटना बीमा की राशि अटकने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार
मगहर निवासी मोहनलाल ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर कृषक दुर्घटना बीमा योजना की स्वीकृत राशि लंबित होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटना में पुत्री की मृत्यु के बाद उन्होंने बीमा सहायता के लिए आवेदन किया था। सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बावजूद मामला नायब तहसीलदार स्तर पर अटका है। पीड़ित ने डीएम से जांच कर न्याय दिलाने की मांग की