भगवानपुर: रूहालकी दयालपुर रोड से पुलिस ने देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद हुए देसी शराब के पैकेट
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रूहालकी दयालपुर रोड से बाबूराम पुत्र राजपाल नाम के देसी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने देसी शराब के 50 पैकेट बरामद कर लिए है। जानकारी मिली है कि बाबूराम देसी शराब की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस के द्वारा बाबूराम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।