भगवानपुर: तेलपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में तेलपुरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने सुनील नाम के बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील नंदा की चौकी में परचून की दुकान चलाता था। बुधवार को वह सामान लेने सहारनपुर गया था। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से सुनील की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।