भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक शिक्षण संस्थान के छात्रों के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 6 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक शिक्षण संस्थान के छात्रों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। इस मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने 6 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।