सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक महिला ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपने जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।