कैरो: कैरो प्रखंड भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार,बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची मैपिंग को लेकर बनी कार्ययोजना।
कैरो प्रखंड भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।