गोपालगंज: जादोपुर थाने की पुलिस ने हरिहरपुर गांव से 32 पुड़िया स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव से पुलिस ने 32 पुड़िया स्मैक के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार दोनों आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी जादोपुर थाना अध्यक्ष ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे दी है।