सखी वार्ता सह जागरूकता अभियान आयोजित
महिला एवं बाल विकास निगम, गोपालगंज के DHEW द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझवलिया, विजयीपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, एनीमिया से बचाव और सुरक्षित मातृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया। #Gopalganj #BetiBachaoBetiPadhao #SakhiVarta