पूरनपुर: गांव चार्ट फिरोजपुर में पुत्र ने पिता के साथ की गाली गलौज, पीड़ित पिता ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चार्ट फिरोजपुर निवासी मिहीलाल ने बुधवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपने पुत्रों एवं पुत्रियों की शादी कर सभी को जमीन व मकान में बराबर का हिस्सा दे दिया है। पीड़ित कुछ हिस्से में अकेला रहता है। पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्र सूरज ने घर की दीवार गिरा दी, जिसका विरोध करने पर दबंग पुत्र ने उसके के साथ गाली गलौज करने लगा।