पूरनपुर: गांव बख्तापुर शिवपुरिया में दरवाजे पर पशु बांधने को लेकर हुई मारपीट के मामले में 3 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बख्तापुर शिवपुरिया निवासी ओमकार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि गांव निवासी द्वारका प्रसाद, संजीव व सुखबीर ने उसके दरवाजे पर गाय बांध दी थी। इसके अलावा कूड़ा करकट भी फेंक दिया। विरोध करने पर नाराज आरोपियों ने दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज कर मारपीट की। बचाने आए पिता की भी बेरहमी से पिटाई कर दी थी।