पूरनपुर: गांव अमरैया कला के पास लूट की योजना बना रहे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी हुआ घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कला के पास में तीन बदमाश लूट की योजना बना रहे थे।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ललकारा दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।