पूरनपुर: तहसील परिसर में सीपीआई व अखिल भारतीय किसान महासभा ने किया धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी व अखिल भारतीय किसान महासभा ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।ज्ञापन में बताया कि शिकायतों के बाद भी पात्रों को प्रधानमंत्री आवास और राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही देवरिया में हुई घटना को लेकर भी रोष व्यक्त किया।