बनारस बार के महामंत्री पर आरोप लगाकर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बुधवार को विवादों के बीच पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने महामंत्री पर नियम विरुद्ध कार्य और बार के हॉल में ताला लगाने का आरोप लगाया। वहीं, खुद को कार्यवाहक तौर पर असहज बताते हुए एल्डर कमेटी को चुनाव प्रक्रिया में पूरी मदद की बात कही। बार अध्यक्ष के इस्तीफा देने से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।