झालरापाटन: झालावाड में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए 200 पुलिसकर्मी, 70 आरएसी जवान और 100 होमगार्ड
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दीपावली पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाली जगहों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों में पुलिस नजर रखेगी।