सतगावां: गांगडीह स्थित जैप कैप्म के समीप अनियंत्रित मोटरसाईकिल सवार ने दीवाल में मारी सीधी टक्कर बिहार निवासी दो युवकों की मौत
सतगावां। थाना क्षेत्र के गांगडीह स्थित जैप कैप्म के समीप बुधवार की दोपहर में सड़क हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।युवक की पहचान पड़ोसी राज्य बिहार के नवादा जिला के कादिरगंज थाना क्षेत्र के 20वर्षीय दिनेश कुमार पिता -देवेंद्र चौहान तथा सूरज पासवान पिता-प्रकाश पासवान ग्राम नदौरा निवासी के रूप में हुई।