मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से 32 वर्षीय व्यक्ति को देशी शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
मुंगावली पुलिस को शनिवार को रात लगभग 10 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली थाना क्षेत्र के चन्देरी रोड़ पर रेलवे फाटक के पास कोई शराब के देशी प्लेन क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से पारकना निवासी मोहर सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष को शराब के 25 देशी प्लेन क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।