बरहट: पुलिस ने बिचला कटौना से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jan 9, 2025 शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को मलयपुर थाना की पुलिस ने बिचला कटौना से गिरफ्तार किया है। जिसे गुरुवार को 7:30 बजे के लगभग न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिचला कटौना निवासी नागेंद्र यादव के रूप में हुई। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी की एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है।